{"_id":"59b575af4f1c1be47f8b5cc2","slug":"51505064367-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के उत्पात से ग्रामीण त्रस्त, विचई, छीनीगोठ और थ्वालखेड़ा में तबाह की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के उत्पात से ग्रामीण त्रस्त, विचई, छीनीगोठ और थ्वालखेड़ा में तबाह की फसल
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
क्षेत्र के जंगल से लगे गांवों में हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। आए दिन हाथियों के गांव में घुसकर फसलों को तबाह करने से ग्रामीणों में खासा रोष है। शनिवार रात हाथियों के झुंड ने थ्वालखेड़ा के साथ ही छीनीगोठ और विचई गांव में एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल रौंदकर नष्ट की है। हाथी आए दिन फसल तबाह कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
शनिवार रात करीब नौ बजे थ्वालखेड़ा गांव में हाथियों का झुंड घुस आया। ग्राम प्रधान सतीश पांडेय ने बताया कि शोर मचाकर भगाने के बाद भी हाथी गांव में तीन बार घुसे और फते सिंह महर, खीम सिंह महर की करीब चार बीघा धान की फसल नष्ट कर दी। विचई गांव में भी हाथियों के झुंड ने नरेश बहादुर चंद, पुष्कर चंद, उत्तम चंद, महेश चंद, धनी चंद, नरेश देउपा आदि की करीब दस बीघा धान की फसल तबाह की है। इधर, छीनीगोठ की प्रधान दीपा बिष्ट के मुताबिक शनिवार की रात हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और तीन किसानों की फसल रौंदकर नष्ट की है।