{"_id":"5cc1f4f9bdec225eeb3d5c5b","slug":"41556215033-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली पेंशन तो होगा पंचायत चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली पेंशन तो होगा पंचायत चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा, खरही, गड्यूड़ा, बालातड़ी, रमक, चल्थियां आदि गांवों की कई विधवाओं और वृद्धों की पेंशन रुकी हुई है। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से अभी तक पेंशन की धनराशि खातों में नहीं भेजी गई है।
लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा में बीती छह फरवरी को लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में डीएम और क्षेत्रीय विधायक के समक्ष पेंशन संबंधी समस्या प्रमुखता से उठी थी। तब समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने रुकी हुई पेंशन को लाभार्थियों के खातों मे तत्काल भेजने की बात कही थी। लेकिन क्षेत्र की देवकी देवी, कलावती देवी, गोदावरी देवी, रुकमणी देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, शंकर दत्त, जोत सिंह, भवानी दत्त, नारायण दत्त आदि लोगों ने कहा कि अभी तक उनकी पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जल्द पेंशन का भुगतान नहीं हुआ तो ग्रामीण आने वाले पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या ने बताया कि सभी लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि भेजी जा चुकी है। हो सकता है कि कुछ लाभार्थियों को तकनीकी कारणों से पेंशन नहीं मिल पा रही हो उन्हें तत्काल समाज कल्याण विभाग से संपर्क करना चाहिए। ब्यूरो