{"_id":"5c3b7744bdec22735d3f9de9","slug":"41547401028-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमुखी मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएगी मंदिर समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमुखी मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएगी मंदिर समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पंचमुखी महादेव मंदिर समिति की बैठक में तय हुआ कि समिति की ओर से मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से समिति का नया नामकरण करते हुए श्री पंचमुखी महादेव सेवा समिति किया गया है। समिति की कार्यकारिणी पूर्ववत रहेगी। इसके अलावा समिति की आय के लिए हर माह सदस्य शुल्क वसूले जाने का निर्णय लिया गया।
रविवार को मंदिर समिति अध्यक्ष संजय अग्रवाल सर्राफ की अध्यक्षता और पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के संचालन में हुई बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि मंदिर की काफी भूमि पर अतिक्रमण हुआ है, जिसे जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए जाएंगे।
नलकूप छिद्रण पर हुए अतिक्रमण को भी हटाकर मंदिर समिति के अधिकार में लिया जाएगा।
इसके अलावा जल्द ही समिति का बायलॉज तैयार कर मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार कार्य किए जाएंगे। वहां शंकर जोशी, अनिल अग्रवाल, भुवन पांडेय, संग्राम सिंह, मयंक गर्ग, महेंद्र बंसल, अजय शुक्ला, प्रकाश मुरारी, राकेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, राज सिंह, गंगागिरि गोस्वामी, सभासद दीपक बेलवाल, राकेश अग्रवाल आदि थे।