{"_id":"5c3a26c1bdec2273a51955f1","slug":"41547314881-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालकों को 26 को मिलेगी फ्रिजवाल नस्ल की गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालकों को 26 को मिलेगी फ्रिजवाल नस्ल की गाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के दुग्ध संघ में फ्रिजवाल नस्ल की गाय लेने के लिए दूसरे चरण में 25 पशुपालकों के आवेदन पहुंच चुके हैं। दुग्ध संघ की ओर से आर्मी फार्म मेरठ से पशुपालकों को दो हजार रुपये में दो गाय दी जा रही हैं।
पशुपालक गाय लेने में रुचि दिखा रहे हैं।
दुग्ध संघ को पहले आर्मी फार्म से एक पशुपालक को पांच गाय दी जाती थीं लेकिन पशुपालकों के पास पांच गाय एक साथ पालने की व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण वह आर्मी फार्म से फ्रिजवाल नस्ल की गाय नहीं ले पा रहे थे।
अब नया शासनादेश जारी होने के बाद पशुपालक गाय लेने के लिए आगे आ रहे हैं। दुग्ध संघ ने मेरठ आर्मी फार्म से चार जनवरी को 33 पशुपालकों को 66 गाय बांट दी हैं। एक दूसरे को देखकर पशु पालकों में फ्रिजवाल नस्ल की गाय लेने की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
जिले के पशुपालकों को आर्मी फार्म से गाय दिलाने के लिए दूसरे चरण की कार्रवाई चल रही है। अब तक 25 पशुपालकों के आवेदन आ चुके हैं। 26 जनवरी को पशुपालकों को फ्रिजवाल नस्ल की गाय मेरठ से दिलाई जाएगी।
राजेश मेहता, प्रबंधक, दुग्ध संघ चंपावत।