{"_id":"5c30e695bdec22571a17cfa9","slug":"41546708629-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार भारती संस्कृति महाकुंभ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार भारती संस्कृति महाकुंभ आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गंगा मनुहार कार्यक्रम के तहत संस्कार भारती संस्कृति महाकुंभ आयोजित किया गया। गंगा कलश के जल को शारदा में प्रवाहित किया गया। पूजा अर्चना के साथ दिव्य कलश में शारदा का जल भरा गया, जो 12 जनवरी को शोभायात्रा के साथ प्रयागराज में प्रवाहित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कलश के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्कार भारती के धेय गीत के बाद स्कूली बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। हल्द्वानी से आए भास्करानंद जोशी की टीम ने कई प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत किए। जिला संयोजक कांति बल्लभ जोशी की अध्यक्षता एवं गोविंद जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र लोहनी, दिनेश शास्त्री, लीला मंगला, कलावती कापड़ी, भीमदत्त शर्मा, संजय जोशी, बिहारी लाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो