{"_id":"5c0ea1dabdec22415e42d8e1","slug":"41544462810-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग छात्रों को दो साल से नहीं मिली छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग छात्रों को दो साल से नहीं मिली छात्रवृति
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बीते दो वर्षों से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। वजीफा नहीं मिलने से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द नहीं होने पर दिव्यांग बच्चों को साथ लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
बाराकोट विकासखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगदा में नौंवीं कक्षा के छात्र नितेश सिंह सामंत के पिता भुवन सिंह सामंत, आठवीं के सौरभ सिंह सामंत के पिता शंकर सिंह के अलावा कई अन्य अभिभावकों ने बताया कि बीते दो सालों से उनके दिव्यांग बच्चों को समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। कई बार कागजी कार्यवाही करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही।
बाराकोट में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ महासचिव पंकज चंद्र पुजारी ने दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया था। क्षेत्र के अभिभावकों ने मांग को समय से पूरा नहीं करने पर डीएम कार्यालय में धरने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या ने बताया कि देहरादून से छात्रवृत्ति का पोर्टल भुगतान के लिए बंद है। छात्रवृत्ति मद में विभाग के पास पर्याप्त धन है। पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वालों को भुगतान किया जा सकेगा।