{"_id":"5bfecea4bdec22416a474fab","slug":"41543425700-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के सात दशक बाद रोशन हुआ थपलियालखेड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के सात दशक बाद रोशन हुआ थपलियालखेड़ा गांव
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। आजादी के सात दशकों बाद थपलियालखेड़ा गांव रोशन हो गया। यूपीसीएल ने गांव में 34 सोलर प्लांट वितरित कर गांव में विद्युतीकरण कर दिया। अब तक अंधकार में जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ ही विद्युत विभाग का भी आभार जताया है।
आखिर नेपाल सीमा पर स्थित थपलियालखेड़ा गांव का भाग्य प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना से जाग उठा। थपलियालखेड़ा गांव में यूपीसीएल ने 34 सोलर प्लांट वितरित कर ग्रामीणों के अबत क के अंधकार पसरे घरों को रोशनी से जगमग कर दिया। यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि नेपाल सीमा पर दूरस्थ क्षेत्र होने और बीच में वनभूमि के कारण वहां विद्युतीकरण में बाधा आ रही थी। विधायक ने थपलियालखेड़ा गांव को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के द्वारा विद्युतीकरण के लिए चयनित करने को कहा था।
ग्रामीणों को सोलर किट वितरित करने के साथ ही गांव में सोलर प्लांट फिट कर दिए गए। ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षा के तहत विद्युतीकरण की मांग कर रहे थे। इस मौके पर विभाग कर्मियों के अलावा विधायक के ग्रामीण प्रतिनिधि हरीश हैसियत भी मौजूद रहे।