फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिल की बीमारी से पीड़ित बालिका की मदद की मुहिम

दिल की बीमारी से पीड़ित बालिका की मदद की मुहिम

Sat, 24 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिल की बीमारी से पीड़ित बालिका की मदद की मुहिम
चंपावत। गुमदेश के ढोरजा गांव की दिल की बीमारी से ग्रस्त दस साल की बालिका की मदद के लिए हाथ बढ़े हैं। परिजनों ने सहयोग करने वालों से बालिका के बैंक खाते में रकम जमा कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


गुमदेश विकास मंच के अध्यक्ष शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी का कहना है कि पीड़ित बालिका के बैंक खाते के अलावा किसी अन्य रूप में दान स्वीकार नहीं की जाएगी। अंजू बोहरा का खाता (नंबर 52800100002767) बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की लोहाघाट शाखा में हैं।
विज्ञापन


ढोरजा गांव की छठीं में पढ़ने वाली अंजू बोहरा बेटी भुवन सिंह के दिल में छेद है। जिस कारण सात साल पूर्व दिल्ली के एम्स में अंजू को पेस मेकर लगा। अलबत्ता अब 2019 के शुरू में इस पेस मेकर को बदलना है। इस काम में आर्थिक तंगी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद लडवाल फाउंडेशन के नरेंद्र लडवाल ने एक लाख रुपये और इंडियन ओवरसीज बैंक के बागेश्वर शाखा के प्रबंधक विजय चंदोला ने भरपूर मदद के लिए परिजनों से संपर्क साधा। इसके अलावा लोहाघाट व्यापार संघ और कई अन्य लोग भी मदद को आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed