फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तीन घंटे तक नहीं हुए अल्ट्रासाउंड और पैथोलोजी जांचें

तीन घंटे तक नहीं हुए अल्ट्रासाउंड और पैथोलोजी जांचें

Thu, 09 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे तक नहीं हुए अल्ट्रासाउंड और पैथोलोजी जांचें
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई लाख रुपये मूल्य का जनरेटर हाथी दांत बना हुआ है। जनरेटर नहीं चलने से अल्ट्रासाउंड और तमाम तरह की जांचें नहीं हो सकी। इसके चलते 50 से अधिक लोगों को तीन घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खाईकोट से निर्मला देवी, पाटन की विद्या देवी, दीपा देवी, पल्लवी, त्यारसों की दीपा, चौमेल की अंकिता, टमटकांडे की कमला, रीठा साहिब की विनीता, खेती काकड़ी की तनुजा, भिंगराड़ा के चंद्रशेखर भट्ट, त्रिलोक सिंह आदि अल्ट्रासाउंड और विभिन्न पैथोलोजी जांचें कराने अस्पताल आए हुए थे। लोगों का कहना था कि सुबह नौ बजे से अल्ट्रासाउंड के लिए उन्होंने पर्चियां लगा दी थी लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल में बिजली व्यवस्था ठप होने से अल्ट्रासाउंड नहीं होने की जानकारी दी। आपूर्ति सुचारु होने के बाद दोपहर 12 बजे से अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें हो पाईं।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी आने से जनरेटर नहीं चल सका। कंपनी को जनरेटर सही करने के लिए पत्र लिखा गया है।
- डॉ. मंजीत सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed