{"_id":"5b0af30f4f1c1b8d6e8b4f34","slug":"41527444239-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदराज के कॉलेजों ने गाड़े कामयाबी के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदराज के कॉलेजों ने गाड़े कामयाबी के झंडे
Updated Sun, 27 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में क्षेत्र के कई विद्यालयों का परीक्षाफल बेहद शानदार रहा। जीआईसी लोहाघाट के इंटर के छात्र संदीप गहतोड़ी 89 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बने। प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने बताया कि कॉलेज के 28 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है। शिक्षक नवीन पांडेय, कामेश्वर सिंह, डीके मिश्रा, विक्रमाजीत ने बधाई दी है। नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दिगालीचौड़ की हाईस्कूल की छात्रा दीपिका जोशी ने 92.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल की प्रिया बोहरा ने 88, मोनिका ने 85, नेहा बिष्ट ने 84, निकिता 83, तनुजा 82, अंकिता, अंजलि ने 80 और योगिता ने 77 फीसदी अंक प्राप्त किए। इस कामयाबी पर प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत, डॉ.सुधाकर जोशी, बृजेश ढेक, अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष कुलदीप जितवारी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोविंद राम, दीपक जोशी आदि ने बधाई दी है।
जीआईसी डोबाभागू के किशोर तिवारी ने 85.40 फ सदी अंक प्राप्त किए हैं। सफलता पर प्रधान संजय जोशी आदि ने बधाई दी है। जीआईसी बाराकोट की छात्रा रेनू बोहरा ने इंटर बोर्ड परीक्षा में 84.80 फीसदी हासिल किए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर रेनू की कामयाबी से क्षेत्र के लोग गदगद हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाराकोट के दीपक चंद्र जोशी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 89 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जीजीआईसी काकड़ की छात्रा नीमा अधिकारी ने इंटर बोर्ड परीक्षा में 85 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। प्रधानाचार्या भावना कांडपाल, नगेंद्र कुमार जोशी आदि ने इस उपलब्धि पर छात्रों की पीठ थपथपाई है। जीआईसी पुलहिंडोला की हाईस्कूल की छात्रा हर्षिता पंत ने 90.8 फीसदी अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षक पान सिंह मेहता ने बताया कि जीआईसी भिंगराड़ा के राकेश शर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा में 89.60 और इंटरमीडिएट में हिमानी भट्ट ने 87.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी में हाईस्कूल का परीक्षाफल 81 प्रतिशत रहा। यहां प्रकाश नाथ नंबर वन रहे। जीआईसी किमतोली में हरीश चंद्र जोशी ने 80.60 फीसदी अंको के साथ विद्यालय टॉप किया। शिक्षक विजय जोशी, संदीप पंत, रमेश जुकरिया ने शाबासी दीं।
विज्ञापन
विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक लाए कमल दीप जोशी
टनकपुर (चंपावत)। सैलानीगोठ जीआईसी के छात्र कमल दीप जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाए हैं। उन्हें विज्ञान में शत-प्रतिशत नंबर मिले हैं। सैलानीगोठ के रहने वाले किसान पिता महेश चंद्र जोशी के बेटे को इसके अलावा गणिति व अंग्रेजी में भी 90 प्रतिशत से नंबर प्राप्त किए हैं। वैज्ञानिक बनने का इरादा रखने वाले कमल दीप अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हैं।