{"_id":"5af8790d4f1c1be2408b4ffd","slug":"41526233357-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल पुलिस और आरपीएफ जवान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल पुलिस और आरपीएफ जवान सम्मानित
Updated Sun, 13 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गरीबों की मदद एवं पशु सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरसीएम ग्रुप ने जल पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान एवं आरपीएफ के कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
वर्मा लाइन स्थित कलावती कापड़ी के आवास में आयोजित कार्यक्रम में हरदोई यूपी से आए आरसीएम ग्रुप मनोज कुमार दीक्षित एवं दीपक बिष्ट ने दोनों जवानों को सम्मानित किया। बता दें कि उक्त दोनों जवान अपनी ड्यूटी के उपरांत सड़क हादसों में घायल पशुओं का इलाज कराने के साथ ही पशुओं के लिए अपने स्तर से चारे की व्यवस्था करते हैं। पूर्व में भी उक्त दोनों जवान विभिन्न मंचों पर भी पशु सेवा के लिए सम्मानित हो चुके हैं। कार्यक्रम में दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामदेव आर्य एवं समाजसेवी दिनेश चंद्र शास्त्री ने भी विचार रखे।