फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जल्द तीसरी आंख की निगरानी में होगा लोहाघाट शहर

जल्द तीसरी आंख की निगरानी में होगा लोहाघाट शहर

Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
जल्द तीसरी आंख की निगरानी में होगा लोहाघाट शहर
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट शहर पर जल्द ही निगरानी रखी जा सकेगी। इसके लिए क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में हथरंगिया से स्टेशन बाजार तक 11 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। शेष स्थानों में दूसरे चरण में ये काम होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पंडित बसंत बल्लभ उप्रेती के पुरोहित्य में हथरंगिया चौक में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने पोल डालकर सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि नगर क्षेत्र में सीसीटीवी लगने से काफी हद तक यहां होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ ही आरोपियों की पहचान में मदद मिलेगी। ये कैमरे विधायक और नगर पंचायत की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की लागत से लगाए जा रहे हैं। हथरंगिया, एसडीएम कोर्ट, मीनाबाजार और गांधी चौक चौराहों के साथ ही एकता चौक, पिथौरागढ़ रोड, न्यायिक बंदीगृह के सामने दो, वीर कालू सिंह चौराहे के पास दो कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुुषमा फर्त्याल, पूर्व सदस्य सचिन जोशी, गोविंद वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष एलएम जोशी, भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा, दीपक राय, दिनेश बोहरा, भुवन जोशी, केदार बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed