{"_id":"5a5e30664f1c1b8e268b4b69","slug":"41516122214-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों से बाहर दुकान लगाने वाले चार लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों से बाहर दुकान लगाने वाले चार लोगों का चालान
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत ने नगर क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर लगे बैनर-पोस्टरों को हटाने के साथ नालियों के बाहर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नालियों से बाहर दुकानें लगाने वाले चार लोगों के चालान किए गए। साथ ही नगर क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों में लगाए गए बैनर-पोस्टरों को हटाया गया। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी कमल कुमार के दिशा-निर्देशन और पुलिस की मौजूदगी में पंचायत कर्मियों ने यह अभियान चलाया। नालियों से बाहर दुकान लगाने वाले चार दुकानदारों के चालान किए गए। जिनसे अर्थदंड के रूप में प्रत्येक से 200 रुपये रुपये वसूला गया। ईओ का कहना है कि नालियों से बाहर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में राजकुमार बिष्ट, मोहन चंद्र पंत, भुवन भट्ट, कल्याण सिंह आदि पंचायत कर्मी शामिल थे।
खंभे, दीवारों पर लगे बैनर-पोस्टरों को हटाने को अभियान चलाया
800 रुपये जुर्माना भी वसूला
विज्ञापन
खंभे, दीवारों पर लगे बैनर-पोस्टरों को हटाने को अभियान चलाया
800 रुपये जुर्माना भी वसूला