{"_id":"5a4131764f1c1b0e788b4e5d","slug":"41514221942-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन खेतीखान शाखा की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक में वक्ताओं का कहना था कि सरकार द्वारा पेंशनरों की लंबित मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इस पर उन्होंने सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया।
उनका कहना था कि 65 वर्ष से पेंशनर्स को पांच फीसदी अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन, चिकित्सा भत्ता केंद्र के समान देने, हरियाणा सरकार की तर्ज पर उन्हें भारत भ्रमण की सुविधा का लाभ देने, रोडवेज की बसों में बाहरी राज्यों के सफर में 50 फीसदी की छूट देने आदि मांगें प्रमुखता से रखी। ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने उनकी मांगों पर हुई कार्यवाही की जानकारी दी। खेतीखान शाखा के अध्यक्ष चिरंजीव लाल वर्मा की अध्यक्षता में शाखा मंत्री नारायण कलखुड़िया ने संचालन किया। इस दौरान मथुरा दत्त जोशी, सुरेश चंद्र ओली, गौरी दत्त जुकरिया, माधवानंद कर्नाटक, हरीश कर्नाटक, रतन सिंह, शिव दत्त भट्ट, प्रेमबल्लभ कर्नाटक, माधवानंद गहतोड़ी आदि थे।