फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए 45 सदस्यीय दल रवाना

राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए 45 सदस्यीय दल रवाना

Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए 45 सदस्यीय दल रवाना
चंपावत। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत जिले का 45 सदस्यीय दल ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पंत के नेतृत्व में ऋषिकेश रवाना हो गया है। ऋषिकेश में 14 से 18 नवंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले दल को सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विज्ञान समन्वयक उम्मेद सिंह बिष्ट ने बाल वैज्ञानिकों को प्रतियोगिता से संबधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। टीम लीडर नवीन चंद्र पंत ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के 38 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे, जबकि विज्ञान ड्रामा में जीआईसी गरसाड़ी की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में राजेंद्र गड़कोटी, विनीता कुमार, श्याम दत्त चौबे, पवन कुमार, सुरेश प्रकाश आदि शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed