{"_id":"599726344f1c1b7e7e8b4955","slug":"41503077940-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में बीए की सायंकालीन कक्षाएं संचालित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में बीए की सायंकालीन कक्षाएं संचालित करने की मांग
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
राजकीय महाविद्यालय में बीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन मानक से अधिक छात्र-छात्राओं के आवेदन आने से छात्र नेताओं ने सायंकालीन कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दो पालियों में कक्षाएं संचालित करने से सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल जाएगा और विवि के मानकों का भी उल्लंघन नहीं होगा।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में इस बार स्नातक की कक्षाओं में तय मानक से प्रवेश दिए जा रहे हैं। इसके तहत स्थानीय महाविद्यालय में 187 छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाना है, लेकिन स्थानीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 367 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसे महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने में विवि का मानक आड़े आ रहा है। छात्र संघ के विवि प्रतिनिधि मयंक पंत के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रा उपाध्यक्ष ज्योति, संयुक्त सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुमन गहतोड़ी ने प्राचार्य डा. जी प्रकाश के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। कहा कि स्नातक की कक्षाओं में विवि द्वारा छात्र संख्या के मानक से कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक से महाविद्यालय में सायंकालीन कक्षाओं का संचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल सके।