फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पांच गांवों में सैटेलाइट डाटा के उपयोग से बनेगी कार्ययोजनाएं

पांच गांवों में सैटेलाइट डाटा के उपयोग से बनेगी कार्ययोजनाएं

Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पांच गांवों में सैटेलाइट डाटा के उपयोग से बनेगी कार्ययोजनाएं

विज्ञापन
चंपावत। खरीफ मौसम में कृषि और संबंधित व्यवसायों में रोजगार के साधन के विकास के लिए जिले में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिनमें सैटेलाइट डाटा के उपयोग से विकास की कार्ययोजनाएं तय की जाएंगी। जिले की सल्ली, बस्तिया, कलचौड़ा, पटनगांव, बिसराड़ी ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए गए एग्रो क्लेमेटिक प्लानिंग एंड इंफॉर्मेशन बैंक सेटेलाइट डेटा का उपयोग किया जाएगा।



जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने योजना की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को चयनित ग्रामों में संचालित कार्ययोजना के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों के कार्यों की स्वयं भी निगरानी करने तथा संचालित कार्ययोजना की प्रगति रिपोर्ट व प्रभारी अधिकारियों की सूची एक सप्ताह के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई तथा अन्य विभागीय अधिकारी चयनित गांवों में अपनी योजनाओं के कार्यों और योजनाओं का रखरखाव, नई योजनाओं के चयन और बोई जाने वाली फसल का फीड बैंक अगली बैठक में प्रस्तुत करने के साथ रवी की फसल के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने की कार्यवाही प्रारंभ करें। बैठक का संचालन अपर संख्याधिकारी अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी, सहायक निदेशक डेयरी एलडी सागर, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, कृषि विभाग के प्रभारी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेंद्र उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed