फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मामूली बारिश में ही पैदा हो रही जलभराव की समस्या

मामूली बारिश में ही पैदा हो रही जलभराव की समस्या

Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मामूली बारिश में ही पैदा हो रही जलभराव की समस्या

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नालियों की सफाई न होने से मामूली बारिश में भी शहर की सड़कों में जल भराव की समस्या पैदा हो रही है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल शहर के व्यस्ततम आरएफसी तिराहा से बस स्टेशन तक की नालियों का बना है।


बारिश का मौसम शुरू होने से पहले पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को नालियों की सफाई की जाती है, लेकिन यहां नगर पालिका द्वारा सफाई न कराए जाने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मामूली बारिश हुई तो आरएफसी तिराह से लेकर बस स्टेशन तक नाली का गंदा पानी सड़क में बहने लगा। बारिश तो सिर्फ दस मिनट हुई लेकिन सड़क में नालियों का पानी करीब आधे घंटे तक बहता रहा। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि पानी निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। सफाई नायकों को नालियों की नियमित सफाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed