फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ई-रिक्शा स्वामियों को दिए पंजीकरण कराने के निर्देश

ई-रिक्शा स्वामियों को दिए पंजीकरण कराने के निर्देश

Sat, 24 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा स्वामियों को दिए पंजीकरण कराने के निर्देश

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। थाने में हुई बैठक में ई-रिक्शा स्वामियों को पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना पंजीकरण ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ाने और अव्यवस्था फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।


शनिवार को थानाध्यक्ष राजेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-रिक्शा (टुकटुक) स्वामियों को जल्द अपने रिक्शों का एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण कराने को कहा गया। पंजीकरण बिना ई-रिक्शों को एनएचएआई और एनएच पर चलाने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने टुकटुक द्वारा यहां-वहां खड़े होने से फैल रही अव्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टुकटुक स्वामियों को एक निर्धारित स्थान पर अपने ई-रिक्शा खड़े करने के निर्देश दिए। बैठक में एसआई नैन राम विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। उधर, लोगों ने टुकटुक में एक हेडलाइट होने से रात्रि के समय कई दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए टुकटुक में दो हेडलाइट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed