फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   35 people challan for smoking in public places

सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करने पर 35 लोगों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
35 people challan for smoking in public places
चंपावत जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर चालान काटती पुलिस। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करते पाए जाने और स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालाें पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानों में 35 लोगों के चालान कर समायोजन शुल्क के रूप में 3800 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों में नशीले पदार्थों की बिक्री को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से होटलों, ढाबों, दुकानों में चेकिंग की गई। जिसमें कई व्यक्ति स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में सिगरेट, तंबाकू, गुटका, बीड़ी आदि बेचते हुए तथा धूम्रपान करते हुए पाए गए। जिनके खिलाफ कोटपा एक्ट-2003 के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि चंपावत कोतवाली क्षेत्र में 13 लोगों का चालान कर 900 रुपये समायोजन शुल्क, लोहाघाट में पांच लोगों का चालान और 500 रुपये समायोजन शुल्क, बनबसा में 10 लोगों का चालान और 1300 रुपये समायोजन शुल्क, पंचेश्वर में तीन चालान तीन सौ रुपये समायोजन शुल्क, टनकपुर कोतवाली में चार लोगों का चालान 800 रुपये समायोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed