फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   32 Kukat trees were found cut from Gauja Naap land.

Champawat News: गौजा नाप भूमि से कुकाट के 32 पेड़ कटे मिले, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 May 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 17 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
32 Kukat trees were found cut from Gauja Naap land.
गौजाजाली गाड़ क्षेत्र के पेड़ कटान की जांच करती वन विभाग की टीम। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम के गौजाजाली गाड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुकाट के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग की टीम ने जांच की। मौके पर आरक्षित के बजाय गौजा नाप भूमि में कुकाट प्रजाति के 32 पेड़ काटना पाया गया। तीन आरोपियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गौजाजाली गाड़ क्षेत्र के जंगल में बड़ी संख्या में कुकाट के पेड़ काटने की शिकायत पर डीएफओ रमेश चंद्र कांडपाल ने जांच के निर्देश दिए थे। इस मामले में बूम रेंजर गुलजार हुसैन के नेतृत्व में टीम ने टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर गौजाजाली गाड़ क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। जांच के बाद रेंजर हुसैन ने बताया कि निरीक्षण में नाप भूमि से झाड़ीनुमा और कुकाट के छोटे पेड़ काटना पाया गया। आरक्षित वन भूमि से किसी प्रकार का अवैध पातन नहीं किया गया है। कुल 32 सूखे एवं हरे पेड़ काटे गए हैं। इस मामले में आरोपी कौलीकलाड़ी निवासी नाथ पांडेय, कमलापति तिवारी, प्रकाश तिवारी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में डिप्टी रेंजर रवींद्र लाल, वन बीट अधिकारी मोहन धामी, भरत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed