फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डाक कर्मियों ने उठाई कमलेश चंद्रा समिति की सिफारिशें लागू करने की मांग

डाक कर्मियों ने उठाई कमलेश चंद्रा समिति की सिफारिशें लागू करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
डाक कर्मियों ने उठाई कमलेश चंद्रा समिति की सिफारिशें लागू करने की मांग
चंपावत/लोहाघाट। ऑल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के कारण लोगों को लेन देन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चंपावत में डाकघर में ताला लटकने से ग्रामीण क्षेत्रों से लेन देन के लिए आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर ईश्वरी दत्त जोशी ने बताया कि मुख्य शाखा में 30 लाख रुपये सहित पूरे जिले में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। लोहाघाट में बुधवार को डाक कर्मियों ने कमलेश चंद्रा समिति की सिफारिशों को लागू करने, सभी संवर्गों के रिक्त पदों को भरने, सीएसआई और आरआईसीटी लागू करने के बाद सभी समस्याओं का निदान, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने आदि की मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डाक कर्मियों का कहना था कि मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। पोस्टर मास्टर जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि दो दिनों की हड़ताल के कारण डाकघर में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का लेन देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed