फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ईंधन नहीं दे सकते, तो क्यों दी नई एंबुलैंस?

ईंधन नहीं दे सकते, तो क्यों दी नई एंबुलैंस?

Tue, 13 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ईंधन नहीं दे सकते, तो क्यों दी नई एंबुलैंस?
पाटी (चंपावत)। पाटी को 19 अक्तूबर को आपात चिकित्सा सेवा 108 की नई एंबुलेंस मिली, पर वक्त पड़ने पर एंबुलेंस काम नहीं आ सकी। मंगलवार को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किए गए दो मरीजों में से एक के लिए भी 108 उपलब्ध नहीं हो सकी। दोनों मरीजों को निजी खर्च पर हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन


रीठाखाल क्षेत्र की गर्भवती महिला भावना (27) पत्नी एमसी भट्ट को तबियत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह सात बजे पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। रक्त अल्पता और कम वजन के चलते 9 माह की गर्भवती भावना को अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि आपात चिकित्सा सेवा 108 को कॉल किया गया, मगर वह ईंधन की कमी से नहीं मिल सकी। गर्भवती की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन निजी कार से महिला को हल्द्वानी ले गए।
विज्ञापन


एचआईवी से पीड़ित एक महिला की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल भर्ती किया गया। मरीज को पाटी अस्पताल तक 108 से लाया गया। प्राथमिक इलाज करने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने मरीज को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। परिजनों ने हल्द्वानी के लिए 108 सेवा को अस्पताल से ही कॉल की, मगर 108 सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में 45 किमी दूर रीठा साहिब की 108 सेवा भेजने की बात कही गई। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद यह सेवा भी नहीं पहुंच सकी, तो थक हार कर मरीज को पांच हजार रुपये खर्च कर निजी वाहन के जरिए हल्द्वानी तक पहुंचाया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि मामला जानकारी में आने पर उन्होंने 108 सेवा के जिला समन्वयक से संपर्क कर नजदीक की एंबुलेंस तुरंत उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी की एंबुलेंस ईंधन की कमी की वजह से हल्द्वानी नहीं भेजी जा सकी। उसके स्थान पर रीठा साहिब की 108 सेवा को बुलवाया गया था, मगर उसके पहुंचने में समय लगने से तीमारदार निजी वाहन से मरीजों को ले गए। ईंधन के लिए धन देने के लिए राज्य मुख्यालय आग्रह किया गया था और मंगलवार अपराह्न को पाटी की एंबुलेंस में ईंधन भरा जा चुका है।
रजत उनियाल, जिला समन्वयक, आपात चिकित्सा सेवा 108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed