{"_id":"5bbb9283867a5528310b1b6e","slug":"31539019395-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने उठाई सरकारी खरीद केंद्र में धान बेचने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने उठाई सरकारी खरीद केंद्र में धान बेचने की मांग
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। धान खरीद केंद्र में किसान बही, पंजीकृत भूमि या किसान के नाम पर भूमि न होने पर धान खरीद नहीं की जाएगी। इससे चिंतित क्षेत्र के किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बिना खसरा खतौनी के क्षेत्र के सभी किसानों के धान सरकारी खरीद केंद्र में खरीदने का उपाय करने की मांग की है।
धान की खरीद ऑनलाइन किए जाने से खसरा खतौनी के बिना धान की खरीद नहीं की जाएगी। इससे क्षेत्र के कई किसानों के सामने अपनी फसल को बेचने की समस्या आ खड़ी हो गई है। ऐसे ही बनबसा पचपकरिया ग्रामसभा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी धान की फसल को सरकारी खरीद केंद्र में बेचने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने बिना पंजीकरण, खसरा खतौनी के अभाव में अन्य किसानों के धान भी सरकारी खरीद केंद्र में खरीदने का समाधान निकालने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा गया है कि पिछले कई वर्षों से पचपकरिया के किसान अपनी फसल मंडी समिति अथवा बनबसा में लगने वाले सरकारी तोल में ही बेचते चले आए हैं।
ज्ञापन में त्रिभुवन सिंह भाटिया, इंद्र सिंह सामंत, प्रहल्लाद सिंह, भंडारी, प्रेम चंद, किशन चंद, राजू बैज, किशन सिंह खेालिया, शिवराज सामंत, लक्ष्मण सिंह भंडारी, राम सिंह खोलिया, धरम सिंह देऊपा समेत कई किसानों के हस्ताक्षर हैं। धान खरीद केंद्र प्रभारी डिगर चंद ने बताया यकि धान की आन लाइन खरीद के चलते तहसील में पंजीकृत किसानों के ही धान खरीदने के निर्देश हैं। फिलहाल सरकारी फरमान के तहत जिन किसानों के नाम पर भूमि नही है उनके धान सरकारी खरीद केंद्र में नही खरीदे जा सकते।