{"_id":"5b5760584f1c1bed5e8b5118","slug":"31532452952-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का पांच सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चंपावत में छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं और छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। छात्रों ने डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर डीएम ने सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
चंपावत डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष गौरव पांडेय, कमल माहरा, कमल रावत, मनोज तड़ागी, भुवन फुलारा, उपाध्यक्षा पूजा खाती, रितिक भंडारी आदि छात्रों ने डीएम के समक्ष महाविद्यालय में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती तथा पुस्तकालय स्टाफ के पदों पर तैनाती की मांग उठाई।
चौथे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वालों में विद्यार्थी परिषद के सह जिला संयोजक हरीश जोशी, पीयूष जोशी, प्रेमबल्लभ, शंकर जोशी, मुकेश जोशी, पवन बोहरा, भावना ओझा, मोनिका साह, कैलाश नाथ, आदर्श भट्ट, पारस महर, प्रमोद बडोला, नीरज रावत, अंकित खर्कवाल, ललित देउपा, धीरज चौड़ाकोटी, चंद्रशेखतर फुलारा सहित तमाम छात्र-छात्राएं शामिल रहे।