{"_id":"5ade129d4f1c1b84028b6204","slug":"31524503197-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुविधा शिविर में आई तीनों शिकायतों का निस्तारण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुविधा शिविर में आई तीनों शिकायतों का निस्तारण किया
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जन सुविधा शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुई। तीनों शिकायतों का निस्तारण करते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्या का समय से समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी कार्यवाही से अवगत कराएं।
जन सुविधा शिविर में पहली शिकायत डड़ा बिष्ट निवासी रेवती देवी ने पीएम आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग उठाई। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दूसरी शिकायत चमरोली निवासी गंगा देवी ने दर्ज कराई। उनकी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह स्वास्थ्य केंद्र मऊ में दायी के पद पर लगभग 35 वर्ष से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। डीएम ने सीएमओ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। तीसरी शिकायत भैरवां निवासी प्रहलाद सिंह नेगी तथा शेखर चंद्र जोशी की रही।
उन्होंने भैरवां में पानी के टंकी के समीप बनाए गए कंकरीट मार्ग में नाली निर्माण करने की आवश्यकता है। जिस पर डीएम ने ईओ नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।