फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शराब की 16 दुकानों से मिलेगा 44 करोड़ रुपये का राजस्व

शराब की 16 दुकानों से मिलेगा 44 करोड़ रुपये का राजस्व

Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शराब की 16 दुकानों से मिलेगा 44 करोड़ रुपये का राजस्व

विज्ञापन
चंपावत। जिले की देशी और विदेशी शराब की दुकान की ऑनलाइन नीलामी 26 अप्रैल को होगी। पहली बार होने वाली ऑनलाइन नीलामी के लिए आबकारी विभाग ने शराब कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया। जिले की 16 दुकानों से आबकारी विभाग को 44 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।

कलक्ट्रेट सभागार में शराब कारोबारियों को ऑनलाइन शराब नीलामी प्रक्रिया की बारीक जानकारी दी गई। बताया गया कि ऑनलाइन आवेदनों का 24 अप्रैल को चैक लिस्ट से मिलान किया जाएगा। सही आवेदन पाए जाने पर उसे एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बताया गया कि देशी शराब की दुकान सके लिए आवेदन शुल्क 22 हजार रुपये और विदेशी शराब की दुकान के लिए 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया गया कि 26 अप्रैल को डीएम की अध्यक्षता में ऑनलाइन नीलामी को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वाधिक राजस्व वाली दुकान और किसी भी दुकान के लिए आने वाले एकमात्र आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक किया जाएगा। बताया कि एक मई से अगले वित्तीय वर्ष के 31 मार्च तक शराब की दुकान का आबंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 दुकानों से 44 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चंपावत, लोहाघाट, बनबसा, बृजनगर, टनकपुर, पाटी, भिंगराणा और बाराकोट की देशी और विदेशी शराब की दुकानों की नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed