{"_id":"5aac04e04f1c1b68248b5a0e","slug":"31521222880-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का एक गुट साप्ताहिक बंदी के पक्ष में मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का एक गुट साप्ताहिक बंदी के पक्ष में मुखर
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों में गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है। एक गुट जहां पूर्णागिरि मेले के चलते साप्ताहिक बाजार बंदी में छूट का पक्षधर है, तो दूसरा गुट साप्ताहिक बंदी को लागू रखने की मांग उठा रहा है। शुक्रवार को व्यापारियों के एक गुट ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट को ज्ञापन सौंप कर साप्ताहिक बंदी को यथावत रखने की मांग की है।
उद्योग व्यापार मंडल के आग्रह पर श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा हर साल पूर्णागिरि मेला अवधि में साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन भी दुकानें खुली रखने की छूट देता है। इस बार भी विभाग ने साप्ताहिक बंदी में छूट दी है, लेकिन व्यापारियों का एक गुट साप्ताहिक बंदी जारी रखने की मांग उठा रहा है। व्यापारी मोहित गड़कोटी, गौरव गुप्ता, दिनेश जोशी, पंकज, गोविंद गड़कोटी, विनोद कुमार, बबलू, केदार दत्त जोशी आदि ने साप्ताहिक बंदी के समर्थन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।