{"_id":"5aaaa8214f1c1b3a058b567a","slug":"31521133601-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट फूड के साथ-साथ कुमाऊंनी व्यंजनों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट फूड के साथ-साथ कुमाऊंनी व्यंजनों पर जोर
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किए जा रहे कुकिंग प्रशिक्षण शिविर जारी है। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट और परियोजना निदेशक एचजी भट्ट ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
सीडीओ ने क्षेत्र में बढ़ती हुई पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए कुकिंग में दक्षिण भारतीय, चाइनीज फास्ट फूड के साथ-साथ कुमाऊंनी व्यंजनों के बनाए जाने पर जोर दिया। साथ ही संभावित इको टूरिज्म स्थानों पर बांस से निर्मित हटों के माध्यम से व्यंजन उपलब्ध कराने को कहा। परियोजना निदेशक ने वर्तमान समय में स्वरोजगार में मौजूद संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा अम्मा भोजनालय में काम कर रही महिलाओं को भी कुकिंग का प्रशिक्षण दिया जाए। इससे पूर्व भारत स्वाभिमान मंच के लोकमणी पंत ने प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम की विधाओं की जानकारी दी।