{"_id":"5a80739f4f1c1ba3268b993a","slug":"31518367647-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली मंदिर के नए भवन का शिलांयास हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली मंदिर के नए भवन का शिलांयास हुआ
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार मंदिर विकास समिति की पहल पर देवीधार की पहाड़ी में महाकाली मंदिर का ढोल-नगाड़ों के साथ शिलान्यास हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर कार्य निर्विघ्न पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। रविवार को पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा के पौरोहित्य में देव डांगर नाथ सिंह, कैप्टन मोहन पुजारी, दिवान पुजारी, भूपेश राय ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
देवीधार मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता और सचिव प्रकाश राय ने बताया कि कलीगांव, चौड़ी, डैंसली, गोर्खानगर के अलावा क्षेत्रीय लोगों के सामूहिक प्रयासों से मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो गई है। इसमें हर वर्ग के लोग सहयोग कर रहे हैं। अप्रैल तक भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होने की संभावना है। इस मौके पर नरेश राय, नाथूराम राय, गंगादत्त राय, हर सिंह, शिवराज सिंह, भैरव राय, मदन सिंह पुजारी, जोगा सिंह मेहता, ग्राम प्रधान मदन राम, कैलाश राम, जीवन राम, भैरव राय, विमल मेहता, अर्जुन छतोला आदि मौजूद थे।