{"_id":"59cd354f4f1c1ba9538b4d41","slug":"31506620751-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दगा दिया आपातकालीन वाहन ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दगा दिया आपातकालीन वाहन ने
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) लंबे समय से इंजन की खराबी दूर होने के बाद शुरू हुई आपातकालीन सेवा 108 बृहस्पतिवार को फिर से दगा दे गई। गुमौद के पास सड़क दुर्घटना में घायल निर्मल सिंह को ला रहे इस वाहन के इंजन से तेल निकल गया। जिस वजह से यह वाहन मरोड़ाखान के पास खराब हो गया। घायल निर्मल को दूसरे वाहन से लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
इससे पूर्व बीते छह सितंबर को तकनीकी खराबी आने से ये वाहन 22 दिन तक खड़ा रहा था। 27 सितंबर को वाहन को चलाने लायक बनाया जा सका। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस वाहन से घायल निर्मल को लोहाघाट लाया जा रहा था कि फिर से खराब हो गया। घंटों बाद किसी तरह से इस वाहन को लोहाघाट लाया जा सका। उधर खुशियों की सवारी वाहन चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस वाहन के टायर बदले जाने के बाद से पांच गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। जबकि दो प्रसूताओं को घर तक छोड़ा जा चुका है।