{"_id":"599878864f1c1bfd6d8b4704","slug":"31503164550-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के बाद तीन दिनी सांस्कृतिक महोत्सव होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के बाद तीन दिनी सांस्कृतिक महोत्सव होगा
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक में विचार मंथन किया गया। वक्ताओं ने पिछले वर्षों की तरह रामलीला मंचन के आध्यात्मिक और कलात्मक पक्ष को बेहतर करने पर जोर दिया। निर्णय लिया गया कि रामलीला के बाद तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और शेखर गोरखा के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रथम नवरात्रि से होने वाली रामलीला मंचन में इस बार बच्चों को अधिक से अधिक मौका देने की बात कही। रामलीला की तालीम शुरू करने के साथ ही इच्छुक कलाकारों से तालीम में शाम को 6 बजे से आने के लिए कहा। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, रेनू गड़कोटी, शांति वर्मा, प्रेमलाल साह, डीडी पांडेय, आनंद पुजारी, मुकेश साह, दीपक सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, ईश्वरी लाल साह, क्षितिज, पारस आदि मौजूद थे।
खेतीखान में रामलीला मंचन की तालीम 25 से
चंपावत। आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान ने रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह मनराल ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए कलाकारों का चयन और तालीम का शुभारंभ 25 अगस्त से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन का निर्देशन चंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में होगा। उन्होंने सभी इच्छुक कलाकारों से पात्र चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।