फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एनएचपीसी में दिख रहा है तेंदुआ

एनएचपीसी में दिख रहा है तेंदुआ

Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी में दिख रहा है तेंदुआ

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
एनएचपीसी में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। एनएचपीसी प्रशासन ने एनएचपीसी परिसर वासियों और स्टाफ को तेंदुए से सतर्क रहने को कहा है। वहीं, तेंदुआ दिखने से एनएचपीसी कॉलोनी परिसर में लोग भयभीत हैं।
श्रमिक नेता हरीश तिवारी ने दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात डीजल पावर हाउस क्षेत्र में तेंदुआ देखा। एनएचपीसी के मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक ने एनएचपीसी के सभी कार्यालयों, सीआईएसएफ, केंद्रीय विद्यालय, एनएचपीसी परिसर वासियों के अलावा आसपास के ग्रामीणों को 10 अगस्त से क्षेत्र में एक तेंदुए के घूमने की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का पत्र दिया है। उन्होंने तड़के एवं रात के समय आवागमन में सतर्कता बरतने और बच्चों को अकेले कहीं न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन

बता दें कि 3 नवंबर 2015 में फागपुर जंगल से एनएचपीसी गेट के अंदर प्रवेश करता एक तेंदुआ सीसी कैमरे में कैद हुआ था। वर्ष 2015 में करीब सात-आठ माह तक एनएचपीसी परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया था। तब वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2015 में मझगांव, गढ़ीगोठ, फागपुर, चंदफार्म, बिचई, चंदनी, बमनपुरी गांव में भी तेंदुआ दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुदमी में हाथियों का आतंक
बनबसा (चंपावत)। गुदमी में शुक्रवार रात हाथियों ने रत्ना देवी के खेतों में खड़ी फसल रौंदकर नष्ट कर दी। ग्रामप्रधान अरुण कुमार ने बताया कि हाथियों के झुंड ने रत्ना देवी की डेढ़ बीधा भूमि पर खड़ी धान की फसल रौंदी है। उन्होंने वन विभाग से पीड़िता को उचित मुआवजा देने के साथ ही हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed