{"_id":"597b76624f1c1baa348b4769","slug":"31501263458-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे मार्केट के लिए काश्तकारों को उपलब्ध कराएं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे मार्केट के लिए काश्तकारों को उपलब्ध कराएं सुविधाएं
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने अधिकारियों को क्षेत्रीय कृषकों को स्थानीय स्तर पर सुलभ बाजार उपलब्ध कराने तथा उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने लिए लगाए जा जाने वाले हॉट बाजार को लेकर अपने-अपने स्तर से पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोहाघाट तथा चंपावत में 13 अगस्त से प्रारंभ किए जाने वाले संडे मार्केट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि संडे हाट बाजार में कृषक अपने उत्पादों को लाकर बिना किसी बिचौलिए के प्रत्यक्ष रूप से बेच सकेंगे। संडे मार्केट में वह फल, सब्जी, शहद, दुग्ध उत्पाद आदि को मुनासिब दामों पर बेच सकेंगे। इससे क्षेत्रीय जनता को ताजी फल, सब्जियां, दुग्ध उत्पाद आदि आसानी से सस्ते दामों पर प्राप्त हो सकेंगी। संडे बाजार के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें नगर पंचायत व पालिका अध्यक्ष, व्यापार संघ अध्यक्ष, रामलीला कमेटी अध्यक्ष लोहाघाट, दुग्ध संघ अध्यक्ष, एसडीएम, डीएचओ, सीएओ, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व पालिका, खंड विकास अधिकारी आदि नामित किए गए हैं।
बैठक का संचालन अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार तथा जुगल किशोर पाण्डेय ने किया। बैठक में लोहाघाट चेयरमैन लता वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीएस जंगपांगी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, खंड विकास अधिकारी केएस नयाल, पूरन सिंह रावत, भैरव दत्त राय, मुकेश गिरी, नवल जोशी तथा दुग्ध संघ के प्रतिनिधि एमएस पाटनी आदि मौजूद थे।