{"_id":"364f2f667e18c0d2579c3231fea7aa00","slug":"29-elderly-away-badrinath-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 बुजुर्ग चले बदरीनाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 बुजुर्ग चले बदरीनाथ धाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले से 29 बुजुर्ग तीर्थयात्रा को बद्रीनाथ धाम को रवाना हो गए। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को चंपावत से आगे बढ़ाया। इससे पूर्व इन धर्मयात्रियों का डीएम और जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
पांच दिनी ये यात्री रोडवेज की बस से पूर्वान्ह करीब 9.30 बजे रवाना हुई। यात्रा प्रभारी लोहाघाट पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक विपिन तिवारी ने बताया कि यात्रियों में चार दंपति भी शामिल हैं। 29 सदस्यों में 12 महिलाएं हैं। बद्रीनाथ धाम को रवाना हुए 29 सदस्यों का यह दल शुक्रवार रात बैजनाथ पहुंचेगा। यात्रा 16 को बद्रीनाथ पहुंचेगी। 17 मई को पूजा-अर्चना के बाद यह दल बद्रीनाथ से आगे बढ़ेगा। 18 मई को बागेश्वर पहुंचेगा और 19 मई को ये दल वापस चंपावत आएगा।
विज्ञापन