{"_id":"5d03d6c18ebc3e61e90b9488","slug":"26-unit-blood-donated-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिला अस्पताल में 26 यूनिट रक्तदान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिला अस्पताल में 26 यूनिट रक्तदान हुआ
Fri, 14 Jun 2019 10:47 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में मौजूद रक्तदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक चले शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान आम लोग, व्यापारी और अन्य संगठन से जुड़े लोगों के अलावा कर्मियों ने खून दिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सभासद नंदन तड़ागी और विकास साह ने दिया। डॉ. जोशी ने रक्तदान की महत्ता बताई। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. सुषमा नेगी के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
रक्तदान करने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से लोगों का आना शुरू हो गया। 41 किमी दूर दिगालीचौड़ के बिंडातिवारी गांव से आए युवा देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सबसे पहले रक्तदान किया। रक्तदान का सिलसिला करीब डेढ़ बजे बाद तक चला। ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण की अधिक क्षमता नहीं होने से कई लोग बगैर रक्तदान किए वापस जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत सहित तमाम लोग मौजूद थे। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के तकनीशियन मनोज मेहता, उमेद सिंह बसेड़ा के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हरीश जोशी, सपना और गंगा भट्ट ने सहयोग किया। अमर उजाला फाउंडेशन के आयोजन में लडवाल ग्रुप के सी-हाक होटल समूह के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल का विशेष सहयोग रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
देवेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी, स्वास्थ्य विभाग के संजय पांडेय, निशि पांडेय, दिनेश थ्वाल, प्रकाश महरा, नीरज जोशी, अजय कुंवर, प्रतीक गड़कोटी, कपिल सिंह, गौरव पांडेय, जल निगम के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह मनराल, हेमलता मनराल, ऊर्जा निगम के उप खंड अभियंता विकास भारती, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, विनोद सामंत, हेमंत कुमार, भूपेंद्र सिंह, दीपक बोहरा, सूरज, सुनील चंद, खीमराज, गिरीश खर्कवाल, गिरीश सूंठा, गणेश सिंह और मोहित राय।
रक्तदान को 41 किमी दूर से आए देवेंद्र सिंह
नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के दिगालीचौड़ ग्राम पंचायत के बिंडातिवारी गांव के देवेंद्र सिंह बिष्ट को अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर की जानकारी लगी तो वे 41 किमी दूर से शुक्रवार नौ बजे चंपावत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रक्तदान किया।
ड्यूटी से पहले रक्तदान किया वन क्षेत्राधिकारी गहतोड़ी ने
चंपावत। काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी अब तक नौ बार रक्तदान कर चुके हैं। वे अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पिछले साल लगाए गए शिविर में भी रक्तदान कर चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने पहले रक्तदान किया। उसके बाद वे अपनी ड्यूटी पर गए। वह कहते हैं कि इससे उन्हें कमजोरी नहीं बल्कि आनंद की अनुभूति होती है।
पति-पत्नी और पिता-पुत्री ने भी किया रक्तदान
चंपावत। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर हुए शिविर में जल निगम के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह मनराल और उनकी पत्नी हेमलता मनराल ने रक्तदान किया। सहायक अभियंता अब तक छह बार खून दान कर चुके हैं। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के संजय पांडेय अब तक 14 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस बार उन्होंने अपनी बेटी निशि पांडेय के साथ रक्तदान किया।