फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   25th anniversary of Champawat district celebrated by cutting cake

केक काटकर मनाई गई चंपावत जिले की 25 वीं वर्षगांठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
25th anniversary of Champawat district celebrated by cutting cake
चंपावत जिला मुख्यालय में जिले की 25वीं वर्षगांठ पर केक काटते समिति पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले की 25वीं वर्षगांठ केक काटकर मनाई गई। जिला मुख्यालय में जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी की अध्यक्षता और पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल के संचालन में बृहस्पतिवार को विचार गोष्ठी हुई जिसमें कहा गया कि जिले के गठन के 25 साल बाद भी विकास के कई मसले अभी अधूरे है जिन्हें पूरा करने के लिए संघर्षरत रहने का एलान किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने स्टेडियम निर्माण, खेतीखान-धामीसौन, चंपावत-गौड़ी, छीड़ापानी-मंच मोटर मार्ग जल्द शुरू करने, बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की घोषणा पूरी करने, सीवर लाइन और झील निर्माण, नर्सिंग कॉलेज में पदों का सर्जन, जेल की भूमि पर सांस्कृतिक भवन निर्माण, पालीटेक्निक एवं आईटीआई में नए ट्रेड खोलने, क्वैराला पेयजल योजना और जीआईसी रोड के खुशीराम पार्क की जांच आदि मामले उठाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महरा, दिनेश पांडेय, नारायण तड़ागी, योगेश तिवारी, डीके पांडेय, राम सिंह मनराल, मोहन बिष्ट, रमेश पुनेठा, रजत तड़ागी, हरीश चौधरी, प्रदीप गड़कोटी, दीपक लारा, मयूख चौधरी, कमल बिष्ट, अशोक वर्मा, विनोद चौधरी आदि मौजूद थे। बाद में समिति सदस्यों ने पूर्व कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा को उनके आवास में जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed