फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   25 year old bell stolen from Valsao's Bhagwati temple

Champawat News: वल्सों के भगवती मंदिर से चोरी हुई 25 साल पुरानी घंटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
25 year old bell stolen from Valsao's Bhagwati temple
बाराकोट ब्लाॅक के वल्सों के इसी मंदिर से चोरी हुई है घंटी। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के वल्सों के भगवती मंदिर के मुख्य गेट से बंधी 25 साल पुरानी घंटी चोर चुरा ले गए। मंदिर से घंटी चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मेला समिति अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर महोत्सव और विशाल देवी रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार रक्षाबंधन मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक में ग्रामीणों ने सूचित किया कि मंदिर के मुख्य गेट पर लगी घंटी चोरी हो गई है। सोमवार सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो पाया कि 18 किलो वजनी घंटी वास्तव में चोरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि घंटी चोरी की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। बताया कि यह घंटी 25 वर्ष पहले गांव की महिलाओं ने पैसे एकत्रित कर मंदिर में चढ़ाई थी। घंटी चोरी की इस घटना से न केवल ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है बल्कि क्षेत्र में आक्रोश है। बता दें कि चार दिन पूर्व बाराकोट ब्लाॅक के डोबाभागू के भनरिया और भूमिया मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर की घंटियों चोरी कर ली थीं जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


फोटो: 14सीपीटी15पी


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed