फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24th Foundation Day of Champawat District celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया चंपावत जिले का 24 वां स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
24th Foundation Day of Champawat District celebrated with great pomp
चंपावत जिला बनने के 23 साल पूरा होने पर केक काटने की तैयारी करते चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के प? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से मोटर स्टेशन पर अमर उजाला के सहयोग से केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी करने के साथ ही लोगों को केक और मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मोटर स्टेशन में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए जन सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें चंपावत जिला बनाओ आंदोलन में अपना योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया। वक्ताओं का कहना था कि 24 वर्ष के यौवन को प्राप्त करने के साथ ही चंपावत जिला पूरी तरह से वयस्क हो गया है। जिले के विकास को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही गई। इस मौके पर समिति के संरक्षक हरेंद्र बोहरा, अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरगोविंद बोहरा, मयूख चौधरी, अभिषेक गंगोला, शुभम गिरि, हिमेश कलखुड़िया, भूपेंद्र सिंह महर, किशन गिरि, अमीर बख्श, रमेश चंद्र पुनेठा, डीके पांडेय, प्रदीप गड़कोटी, दिनेश चंद्र, ललित मोहन जोशी, गिरीश सिंह, सुरेश गड़कोटी, नवीन सिंह, हरि राम, दिग्विजय सिंह कार्की, एनएस रावल, मोहन चंद्र, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

24 साल के चंपावत जिले को अभी विकास की मुख्यधारा में शामिल होने में और समय लगेगा। जिस तरह से लोगों ने संघर्ष करके चंपावत जिला बनाया है उसी तरह से संघर्ष कर के जिले को विकास के सबसे ऊंचे पायदान में पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेंद्र बोहरा, संरक्षक जिला विकास संघर्ष समिति।
जिला बनने के बाद से चंपावत में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों के खुलने के साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बढ़ता जा रहा है। जो बेहद सुखद है।
मोहन सिंह चौधरी, उक्रांद, जिलाध्यक्ष।
विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिले को बने 24 साल हो गए हैं, लेकिन अभी कई कार्य ऐसे हैं जो पूरे किए जाने हैं। विकास संघर्ष समिति जिले के विकास के लिए अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है के नारे को साथ लेकर चल रही है।

भूपेंद्र सिंह महर, सदस्य जिला विकास संघर्ष समिति।
जिला मुख्यालय में बेस अस्पताल, सीवर लाइन के साथ ही बाइपास निर्माण आदि की समस्याएं अभी हल नहीं हो सकी हैं। जिला विकास एवं संघर्ष समिति समय समय पर इन समस्याओं को लेकर आंदोलन करते आ रही है और आगे भी करेगी।
बसंत तड़ागी, अध्यक्ष, जिला विकास संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed