{"_id":"68826fc275b8f24df8050437","slug":"24-new-connections-completed-villagers-get-regular-water-supply-champawat-news-c-229-1-cpt1001-127034-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 24 नए कनेक्शन पूर्ण, ग्रामीणों को मिली नियमित जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 24 नए कनेक्शन पूर्ण, ग्रामीणों को मिली नियमित जलापूर्ति
Thu, 24 Jul 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार के निर्देशानुसार हेलागूठ में संचालित हेलागूठ जल योजना के तहत 24 नए नल कनेक्शन का कार्य किया है। इस पहल से संबंधित क्षेत्रों में अब नियमित और समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित हो गई है। कनेक्शन मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से हेलागूठ क्षेत्र में पेयजल समस्या का महत्वपूर्ण समाधान संभव हुआ है। कहा कि जल संस्थान की ओर से जिले के हर घर तक स्वच्छ, निरंतर और पर्याप्त पेयजल पहुंचे। हेलागूठ योजना इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावशाली और ठोस कदम है। संवाद
विज्ञापन