फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24 new bridges will be constructed, traffic will become easier

Champawat News: 24 नये पुलों का होगा निर्माण, आवाजाही होगी सुगम

Sat, 12 Jul 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
24 new bridges will be constructed, traffic will become easier
चंपावत। जनपद चंपावत में अब स्कूली छात्र-छात्राओं और आमजन को नदी-नालों और गधेरों को पार करने में आने वाली समस्याओं से जल्द ही निजात मिलेगी। जिला प्रशासन ने 24 नये पुलों और पुलियाओं के निर्माण की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी ने बताया कि नये पुलों और पुलियाओं का निर्माण मनरेगा और अन्य योजनागत मदों से किया जाएगा। पुल निर्माण के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों, वृद्धजनों, ग्रामीण जनता के लिए सामान्य और बारिश के दौरान आवाजाही करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकासखंड पाटी में 12, चंपावत में आठ, लोहाघाट और बाराकोट में दो-दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए परियोजनाओं से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलों के निर्माण से स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों की आवाजाही भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed