फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   24 Nepalese boy Nepal handed over to police

24 नेपाली बालक नेपाल पुलिस को सौंपे

Wed, 22 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 22 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

नेपाल से महिलाओं के साथ ही बालकों की तस्करी भी होने लगी है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ऐसे ही 24 बालकों को पकड़कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया है, जिन्हें नेपाल से बालश्रम कराने के लिए भारत लाया जा रहा था।

विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी एसआई मंजू पांडे, एचसी लक्ष्मण चंद, गणेश सिंह बिष्ट, मुन्ना सिंह बनबसा बार्डर पर निगरानी ड्यूटी पर थे। इसी बीच नेपाल से भारत आ रहे वाहन की चेकिंग की गई तो उसमें 20 नेपाली नाबालिग बालक बैठे मिले। एएचटीयू कर्मियों ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की तो मामला बालश्रम का निकला। नेपाली बालकों को कहां जाना है, इसका भी पता नहीं था। उन्होंने बताया कि किसी नेपाली व्यक्ति ने उन्हें रुद्रपुर में मिलने को कहा था।
विज्ञापन


एएचटीयू कर्मियों ने उक्त बालकों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अन्य दूसरी घटना में एक वाहन में नेपाल से भारत आ रहे 4 नाबालिग नेपाली बालकों को रोककर पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का प्रतीत हुआ। इस पर एएचटीयू कर्मियों ने उक्त चारों नेपाली बालकों को नेपाली संस्था मईते के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि इन दिनों नेपाली ठेकेदार रोपाई आदि के लिए बड़ी संख्या में नेपाली मजदूरों को भारत ला रहे हैं, जिनमें बाल श्रमिक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed