{"_id":"648dec4286ad4a0e9b05aeb4","slug":"24-government-primary-school-buildings-will-be-decorated-champawat-news-c-8-1-169737-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संवरेंगे 24 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संवरेंगे 24 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन
Sat, 17 Jun 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 24 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत और नवनिर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग को जिला योजना से 189.70 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। विभाग की ओर से दो दशक पूर्व बने विद्यालय भवनों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि चयनित प्राथमिक विद्यालयों में छत मरम्मत, टाइल निर्माण, चहारदीवारी, अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के साथ ही रंगरोगन आदि का कार्य किया जाएगा। वर्ष 2002 में बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तामली में 15 लाख रुपये से भवन मरम्मत और रंगरोगन कार्य किया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बनबसा केनाल में 19 लाख से विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण किया जाएगा। चंपावत विकासखंड के तहत संपर्क फाउंडेशन की ओर से निर्मित स्मार्ट क्लास में 13.70 लाख रुपये की लागत से रंगरोगन और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। संवाद
इन प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प
चंपावत विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लफड़ा, बडोली, धौनरावत, चौड़ाख्याली, मौनपोखरी, लमकनिया, चंपावत और बनबसा केनाल. बाराकोट विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी, कामाज्यूला, शील बरियूड़ी, लोहाघाट विकासखंड में नाकोट, ठांठा और पाटी विकासखंड में गूंठ अर्नकिया, खेतीखान, मल्ली लड़ी, पिपलाटी, जनकांडे, कजीना, कोटना, कूंण, मौनकांडा।
विज्ञापन
छंदा बाराकोट प्राथमिक विद्यालय का होगा पुनर्निर्माण
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छंदा में भवन पुनर्निर्माण कार्य के लिए जिला योजना में 10.29 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। वर्ष 2021 में विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए 18.58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसमें से अब तक निर्माण कार्य में 8.29 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। संवाद