{"_id":"a730de72d91e5d45a428eca87085e8b3","slug":"2155-of-2600-voters-cast-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2600 में से 2155 मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2600 में से 2155 मतदाताओं ने डाले वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल)
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ (चैंबर आफ कामर्स) के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मंगलवार सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव नतीजों का रुझान जानने के लिए दिनभर वाणिज्य संघ कार्यालय के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। बुधवार सुबह तक ही पूरे नतीजे सामने आ पाएंगे।
विज्ञापन
उद्योग वाणिज्य संघ की मौजूदा कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। प्रमुख चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्ण बहादुर चंद और सहायक चुनाव अधिकार एडवोकेट सुदर्शन देव भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष के अलावा सात पदाधिकारियों और सात सदस्यों के लिए मतदान हुआ। उद्यमी और व्यापारी समेत कुल 2600 में से 2155 मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं सात सदस्य पदों के लिए 18 मैदान में उतरे हैं। अध्यक्ष पद पर सुरेश रावल और निवर्तमान अध्यक्ष गणेश दत्त जोशी में टक्कर मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती संभवत: बुधवार सुबह तक पूरी हो पाएगी। इसके बाद ही नतीजों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन