{"_id":"5c338f75bdec2256b914508e","slug":"21546882933-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र चंद अध्यक्ष, देवेश शर्मा बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र चंद अध्यक्ष, देवेश शर्मा बने महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। यूनियन सदस्यों ने पिछली कार्यकारिणी को ही इस बार भी दिम्मेदारी सौंप दी। नरेंद्र चंद लगातार सातवीं बार अध्यक्ष और देवेश कुमार शर्मा दसवीं बार महामंत्री बने। देवेश शर्मा अखिल भारतीय एनएचपीसी कर्मचारी और श्रमिक परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।
एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के चुनाव सोमवार को निर्विरोध संपन्न हो गए। अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा प्रेम चंद को उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र लोहनी को संयुक्त सचिव, प्रकाश चंद्र पांडेय को कोषाध्यक्ष, पुष्कर चंद को संगठन मंत्री, किशन सिंह ज्याला को कार्यालय मंत्री, भगवान दास को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के चुनाव के लिए 4 जनवरी को नामांकन और 5 जनवरी को नाम वापसी के बाद 7 जनवरी को चुनाव कराया जाना तय किया गया था, लेकिन नामांकन में पिछली कार्यकारिणी पदाधिकारियों के अलावा किसी भी पद के लिए अन्य सदस्यों ने नामांकन नही कराया। फलस्वरूप चुनाव अधिकारी टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक प्रशासन एसके शर्मा और सहायक प्रोग्राम अधिकारी राजेश शुक्ला ने विभिन्न पदों पर नामांकन कराने वाले एकमात्र प्रत्याशियों के नामांकनों की जांच की।
विज्ञापन
नामांकन वैध पाए जाने के बाद सोमवार को उन्हें विधिवत विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। अध्यक्ष नरेंद्र चंद ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण कराया जाएगा।