{"_id":"5c3239e7bdec2256d22f85c0","slug":"21546795495-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत मोटर स्टेशन में रोडवेज बसें नहीं रूकने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत मोटर स्टेशन में रोडवेज बसें नहीं रूकने से यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मोटर स्टेशन मेेें लंबी दूरी की रोडवेज बसें नहीं रुकने से यात्री परेशान हो रहे हैं। बसें नहीं रुकने से मोटर स्टेशन में यात्रियों की भीड़ जमा हो जा रही है।
चंपावत मोटर स्टेशन में इन दिनों पिथौरागढ़, टनकपुर, दिल्ली, लखनऊ, बेरली, देहरादून, गुडगांव, शिमला आदि जगहों को जाने वाली रोडवेज की बसें नहीं रुक रही हैं। बसों के न रुकने से बाजार क्षेत्र में व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यात्री नवल, मनोज, पुष्कर, दिनेश आदि ने बताया रोडवेज बस चालक रास्ते में भी बसें को नहीं रोक रहे हैं। जबकि अधिकांश छात्र और बुजुर्ग बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। लेकिन बसें न रुकने से उन्हें मजबूरन ट्रक और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया कि बाजार में रोडवेज बसें नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज लोहाघाट के एजीएम केएस राणा का कहना है कि चंपावत मोटर स्टेशन में लंबी रूट की बसें नहीं रुकने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द चंपावत में यातायात निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। बस न रोकने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।