फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   फोर्ती गांव के नौ परिवार शौचालय के बगैर

फोर्ती गांव के नौ परिवार शौचालय के बगैर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोर्ती गांव के नौ परिवार शौचालय के बगैर
लोहाघाट (चंपावत)। खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) के दावों को शहर से लगा फोर्ती गांव आयना दिखा रहा है। इस गांव के नौ परिवारों के पास अब भी शौचालय नहीं हैं। ये सभी परिवार घर से दूर खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


लोहाघाट विकासखंड के 250 परिवार वाले फोर्ती गांव में 241 ही परिवारों के पास शौचालय है। ओडीएफ के एलान के बावजूद नौ परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। शौचालयविहीन इन परिवारों के लोग घरों से दूर जंगल और खेत-खलिहान में जाने को मजबूर हैं। राजेंद्र पुनेठा, नीरज बगौली सहित गांव के तमाम शौचालयविहीन परिवारों का कहना है कि वक्त-बेवक्त शौच के लिए जाने में डर भी बना रहता है। शौचालय न होने के चलते वे सुबह उजाला होने से पूर्व ही शौच को जाते हैं।
विज्ञापन


वार्ड सदस्य उमेश चंद्र पुनेठा का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद शौचालय नहीं बन पा रहे हैं।
इधर ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद का कहना है कि कई परिवारों के अलग होने से इनके पास शौचालय नहीं है। इन लोगों के लिए मनरेगा योजना से शौचालय बनाने की पहल की जा रही है। स्वजल में भी सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ती गांव के शौचालयविहीन परिवार
राजेंद्र पुनेठा, नीरज बगौली, हेम चंद्र पुनेठा, रमेश चंद्र, ललित मोहन जोशी, दानी राम, जोगा राम, ईश्वर राम और गोपाल राम।

फोर्ती गांव के शौचालय से वंचित परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इन सभी परिवारों के शौचालय बना लिए जाएंगे।
- हरगोविंद भट्ट, परियोजना निदेशक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed