{"_id":"5bfd75c4bdec224173176092","slug":"21543337412-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ करेंगे मनरेगा में धांधली की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ करेंगे मनरेगा में धांधली की जांच
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पाटी विकासखंड के मछियाड़ ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में गड़बड़ी का आरोप लगा है। जिलाधिकारी को पत्र भेज अपात्र लोगों को काम देने, कार्यों में धांधली सहित कई आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) आरसी तिवारी को मामले का जांच अधिकारी बनाया है।
मछियाड़ ग्राम पंचायत में बीते एक वर्ष में दस लाख रुपये से अधिक के कार्य कराए गए हैं। ज्यादातर कामों में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह बड़ेला सहित लधिया घाटी के कई लोगों ने मनरेगा के अंतर्गत नियमों को दरकिनार कर चहेतों को काम देने, कार्य की घटिया गुणवत्ता सहित कई आरोप लगाए हैं।
जिलाधिकारी ने मामले की जांच के डीडीओ को आदेश दिए हैं। डीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पाटी के खंड विकास अधिकारी अमित मंमगाई मछियाड़ क्षेत्र के मनरेगा के कार्यों की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मौका मुआयना कर कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
परेशान करने के लिए लगाए जा रहे आरोप : प्रधान
मछियाड़ के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने उन पर मनरेगा और अन्य आरोपों को गलत बताया है। कहा कि ग्राम पंचायत में सभी कार्य नियमों के तहत कराए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। कहा कि कुछ लोग उन्हें बेवजह परेशान करने की मंशा से ऐसे आरोप लगा रहे हैं।