फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सिरमौली और हरौड़ी गांवों में लगाए सोलर वाटर सिस्टम

सिरमौली और हरौड़ी गांवों में लगाए सोलर वाटर सिस्टम

Thu, 22 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिरमौली और हरौड़ी गांवों में लगाए सोलर वाटर सिस्टम
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीरामकृष्ण मिशन स्टूडेंट ग्रुप कोलकाता के डॉक्टरों की ओर से प्रोजेक्ट सन साइन के जरिए चंपावत जिले के सुदूर सिरमौली एवं हरौड़ी गांवों में व्यक्तिगत प्रयासों से सार्वजनिक स्थानों में सोलर वाटर सिस्टम की स्थापना की गई है। इन डाक्टरों को पर्वतीय संघर्षमय जीवन का एहसास उस समय हुआ, जब यहां के धर्मार्थ अस्पताल की ओर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए गए चिकित्सा शिविरों में उन्हें जाने का मौका मिला। डॉक्टरों के इस ग्रुप ने अपने साथियों से यहां की कठिनाइयों को साझा किया।
विज्ञापन


पहाड़ों में शीतकाल के दौरान ठंडे पानी से होने वाले हाइजेनिक (स्वच्छता संबंधी) बीमारियों को रोकने के लिए यहां सार्वजनिक स्थान में सोलर वाटर सिस्टम की आवश्यकता महसूस की गयी। ग्रुप के डॉक्टरों का कहना है कि शीतकाल में ठंडे पानी के जमने से न केवल मनुष्य अपितु मवेशी भी ठंड की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाव का एकमात्र उपाय गरम पानी है। ग्रुप की योजना यहां के एक सौ गांवों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर सोलर वाटर सिस्टम स्थापित करने की है। इससे जंगलों पर्र इंधन का भी दबाव कम होगा। डाक्टरों ने सामूहिक रुप से इस कार्य के लिए लाखों रुपये एकत्र कर लिए हैं। उनका मानना है कि हाइजीन ठीक होने से यहां के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रकाश पंत 25 को करेंगे लोकार्पण
लोहाघाट (चंपावत)। कोलकाता के डाक्टरों की सामूहिक सहभागिता से हरौड़ी और सिरमौली गांव में लगाए गए सोलर वाटर हीटर सिस्टम का 25 नवंबर को शुभारंभ होगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत सिरमौली में तथा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल हरौड़ी में लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर अद्धैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed