फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ज्ञानखेड़ा के नाराज वोटरों को मनाने की प्रशासनिक कोशिश शुरू

ज्ञानखेड़ा के नाराज वोटरों को मनाने की प्रशासनिक कोशिश शुरू

Sat, 10 Nov 2018 11:22 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा के नाराज वोटरों को मनाने की प्रशासनिक कोशिश शुरू
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने से नाराज ज्ञानखेड़ा के वोटरों को निकाय चुनाव में मतदान के लिए मनाने की कोशिश शुरू हो गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में वोटरों की बैठक बुलाई है। प्रशासन की पहल पर नाराज वोटर मतदान के लिए राजी होते है या नहीं यह तो बैठक के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अगर वह चुनाव बहिष्कार पर अडिग रहे तो उनकी नाराजगी किसी भी प्रत्याशी के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पालिका के शामिल हुए ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत के आंशिक क्षेत्र के मतदाताओं ने 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान कर रखा है। उनका कहना है कि सीमांकन से पहले उन्होंने नगर क्षेत्र में शामिल करने का विरोध करते हुए आपत्ति जताई थी, बावजूद इसके उन्हें पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


नाराज मतदाताओं को मनाने के लिए राजनीतिक स्तर पर तो कोई पहल नहीं हुई है, लेकिन अमर उजाला द्वारा ज्ञानखेड़ा के लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने उन्हें मनाने की कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ज्ञानखेड़ा के मतदाताओं का पक्ष सुनने के लिए रविवार को सुबह ग्यारह बजे ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed